Cric F Latest News ICC Rankings Recent Match
  Arjun Tendulkar          
10-06-2026 08:05:37
VIDEO: गेंद से घायल हुआ बच्चा, अर्जुन तेंदुलकर ने ऐसे संभाला पूरा मामला



अर्जुन तेंदुलकर इन टीनों टी-20 मुंबई लीग में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने मैच के बाद अपने जेस्चर से तारीफ बटोर ली. अब हर कोई अर्जुन की तारीफ कर रहा है.

टी-20 मुंबई लीग खेली जा रही है, जिसमें अर्जुन तेंदुलकर भी हिस्सा ले रहे हैं. लीग का 16वां मुकाबला सोमवार 8 जून को एआरसीएस अंधेरी बनाम बांद्रा ब्लास्टर्स के बीच खेला गया. एआरसीएस अंधेरी की ओर से अर्जुन तेंदुलकर ने बैटिंग और बॉलिंग में कमाल का प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम रोल प्ले किया. मैच के दौरान अर्जुन ने एक छक्का जड़ा था, जिसके बाद अर्जुन ने शानदार अंदाज में मामले को संभाल लिया.

अर्जुन ने जीता दिल
एआरसीएस अंधेरी की ओर से अर्जुन ने अर्धशतकीय पारी खेली थी और टीम को नाबाद रहते हुए जीत दिलाई थी. अपनी पारी के दौरान उन्होंने एक गगनचुंबी छक्का जड़ा था, जिसके बाद गेंद स्टैंड में बैठे नन्हें फैन के सिर पर लगी थी. जब मैच खत्म हुआ और अर्जुन को इसका पता चला तो वह स्टैंड में इस बच्चे से मिलने के लिए पहुंचे. फिर अर्जुन ने मैच की गेंद पर ऑटोग्राफ कर फैन को बॉल गिफ्ट कर दी और इस नन्हें फैन का हालचाल भी लिया. इस पूरे मामले को अर्जुन ने बहुत प्यार से हैंडल किया, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. अर्जुन के इस अंदाज की तारीफ चारों ओर हो रही है.



बैटिंग और बॉलिंग से बांधा समा
अर्जुन ने बैटिंग और बॉलिंग में अपना धमाकेदार खेल दिखाया. अर्जुन ने 3 ओवर में केवल 11 रन खर्च किए और 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना लिया. इस दौरान उनकी इकोनॉमी भी 3.70 की रही. वहीं बैटिंग में उन्होंने 34 गेंदों में 66 रनों की नाबाद धांसू पारी खेली. उन्होंने 194.12 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की. अर्जुन ने 4 चौके और 5 छक्के जड़े. 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अंधेरी ने 13.4 ओवर में 148/1 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. अर्जुन के अलावा अंधेरी की ओर से मुशीर खान ने भी नाबाद 38 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली थी.